SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » डिंडौरी में कब्जा हटाने के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की दे रहा धमकी

डिंडौरी में कब्जा हटाने के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की दे रहा धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  डिंडौरी बिछिया। जिले के जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम बिछिया में बुधवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया। युवक करीब दो घंटे से टावर पर ही खड़ा है।

प्रशासन पर जबरन कब्जा हटाने का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश दी जा रही है। इस संबंध में युवक के परिजनों ने प्रशासन पर जबरन कब्जा हटाने का आरोप लगाया है।

युवक को नीचे उतरने का प्रयास जारी

तहसीलदार शहपुरा आरपी मार्को का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते श्यामलाल का पुत्र, जिसके नाम पर जमीन दर्ज नहीं है, टॉवर पर चढ़ गया है। प्रशासन की टीम लगातार उससे बातचीत कर रही है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान टावर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

कब्जा हटाने के जारी किए गए थे आदेश

तहसील न्यायालय से जारी आदेश में लेख किया गया कि अनुसार ग्राम बिछिया पटवारी हल्का नम्बर 57 राजस्व निरीक्षक मंडल बिछिया स्थित भूमि खसरा नंबर 419/1/1/2 रकवा 0.51 हेक्टर भूमि में अनावेदक श्याम लाल पिता हुब्बी लाल द्वारा भूमि के उत्तरी एवं पश्चिमी सीमा में तार फेंसिंग कर कब्जा किया गया है।

अवैध कब्जा को हटाने के निर्देश

भूमि खसरा नंबर 184/2 रकवा 0.19 हेक्टर भूमि पर अनावेदिका बिसमत बाई पति सुकरू बैगा को उपरोक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर बेदखली की कार्यवाही बुधवार को की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us