SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर के बरगी में सहेलियों के सामने बालिका से मारपीट, खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म

जबलपुर के बरगी में सहेलियों के सामने बालिका से मारपीट, खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही एक बालिका को बीच सड़क रोककर बदमाश ने मारपीट की। आरोपित ने सहेलियों को धमकाकर भगा दिया। उसके बाद बालिका को बाल पकड़कर घसीटता हुआ एक खंडहर में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की है।

आरोपित ने बालिका के साथ अभद्रता की

पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह अपनी दो सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही थी। रास्ते में परसराम मसराम उर्फ लालू ने उन्हें रोक लिया। आरोपित ने बालिका के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उन्हें भी धमकाया, जिसके बाद दोनों वहां से भाग गईं।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी

आरोपित बालिका को जबरन एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बालिका और उसकी सहेलियों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी घर पहुंचने पर बालिका ने स्वजन को दी। उसके बाद स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर बातचीत करने लगा था

बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने करीब तीन माह पहले जबरन उसका मोबाइल नंबर लेकर फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत करने लगा था।

मिलने बुलाया था और दुष्कर्म किया

सात जुलाई को भी उसने मिलने बुलाया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने आरोपित का फोन उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद सह वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। बरगी पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us