SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल उप रेल मंडल को मिली पहली महिला एआरडीएम

शहडोल उप रेल मंडल को मिली पहली महिला एआरडीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः उप मंडलीय रेल क्षेत्र शहडोल के गठन के 34 साल बाद यहां पहली बार किसी त्री महिला अधिकारी को एडीआरएम की जिम्मेदारी मिली है। सोनालिका रुचंदानी ने शहडोल में एडीआरएम के रूप में पदभार ग्रहण कर इतिहास रच दिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार शहडोल में 1992 में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कार्यालय की स्थापना हुई थी। स्थापना से लेकर अब तक यहां पदस्थ सभी डीआरएम पुरुष ही रहे। 34 वर्षों के इस लंबे अंतराल के बाद पहली बार महिला ते अधिकारी की तैनाती से न सिर्फ रेल पे विभागं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। रेल कर्मचारियों का मानना है कि महिला नेतृत्व से कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव – आएगा।

सोनालिका रुचंदानी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी दुर्ग से बीई इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद कड़ी मेहनत से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर भारतीय रेल प्रबंधन सेवा में चयनित हुईं।

प्रशिक्षण के दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट भी हुई थी, जिसे वे अपने जीवन की सबसे प्रेरणादायक उपलब्धि मानती हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद सोनालिका ने कर्मचारियों से सीधा संवाद शुरू किया है। वे अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही हैं और उनका त्वरित निराकरण भी कर रही हैं।

सोनालिका सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ नियमित संवाद व टिप्स सेशन करती हैं। साथ ही ‘कोरा’ पर भी छात्रों के सवालों का जवाब देकर मार्गदर्शन करती हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us