SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » भारतीय दर्शन से छात्रों को मिली जीवन-दृष्टि

भारतीय दर्शन से छात्रों को मिली जीवन-दृष्टि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से प्रेरणा उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राकेश शाह प्रबंधन एवं औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ रहे। राकेश शाह ने ‘भारतीय दर्शन’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, आत्मविश्वास और अवसरों की पहचान का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं को जान लेता है, वही जीवन में निरंतर आगे बढ़ता है। प्रकृति हर व्यक्ति को अवसर देती है, आवश्यकता केवल उसके लिए तैयार रहने की है। यह उद्बोधन उन्होंने वर्चुअल रूप से दिया।

परिसर प्रभारी प्रो. गीता सराफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, अपनी प्रतिभा विकसित करने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो राम शंकर ने विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद. स्थापित किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, नवाचार एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यदि छात्र उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करें तो विश्वविद्यालय उनके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। कार्यक्रम का संयोजन डा मनीषा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us