SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » भाजपा नेता ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना, कहा जनता और मुख्यमंत्री दे रहे हैं उनकी ही भाषा में जवाब

भाजपा नेता ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना, कहा जनता और मुख्यमंत्री दे रहे हैं उनकी ही भाषा में जवाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रीवा देशबन्धु। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव पूर्व मीडिया सह-प्रभारी अनिल पटेल ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनीति में छल-कपट और दुष्टता की भाषा बोलने वालों को अब उसी अंदाज में जवाब मिल रहा है।

भाजपा नेता ने प्रसिद्ध सूक्ति ‘शठं शाठ्येन समाचरेत्’ का उल्लेख करते हुए जीतू पटवारी पर तंज कसा। उन्होंने इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए लिखा जो व्यक्ति छल, कपट, दुष्टता या शठता से व्यवहार करता है, उसके साथ उसी प्रकार की नीति अपनाकर व्यवहार करना चाहिए। अर्थात् दुष्ट व्यक्ति के साथ अत्यधिक सरलता या सीधेपन से नहीं, बल्कि उसी की भाषा और व्यवहार में जवाब देना जरूरी होता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रुख की सराहना भाजपा वरिष्ठ नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐसे तत्वों का ठीक इलाज किया है।

उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस की नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति अब प्रदेश में नहीं चलने वाली है। जनता सिखाएगी सबक जीतू पटवारी और कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार करते हुए पूर्व मीडिया सह-प्रभारी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की समझदार जनता ने पहले भी कांग्रेस की शठता और धोखेबाजी का करारा इलाज (जवाब) किया है और आने वाले समय में भी जनता इन्हें इसी तरह सबक सिखाती रहेगी। भाजपा नेता के इस %ङ्ग% पोस्ट के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे पटवारी के हालिया बयानों और आक्रामक रुख पर भाजपा का सीधा और कड़ा पलटवार माना जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us