SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » किशोरियों से संवाद कर बताया सफाई का महत्व

किशोरियों से संवाद कर बताया सफाई का महत्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः विश्व माहवारी दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किशोरियों एवं महिलाओं को इस दिवस की महत्ता – समझाई गई। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डा शिल्पी सराफ ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य माहवारी को लेकर जो चुप्पी और शर्म है उसे तोड़ना है।

इस दिवस पर हम सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के बारे में महिलाओं को जानकारी देना, सार्वजनिक जगहों पर सैनिटरी सुविधाएं और मुफ्त पैड की मांग करना, लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान सामान्य जीवन जीने में मदद करना बताते हैं। मन कक्ष की काउंसलर पूनम सिंह ने भी इस दिवस को लेकर, विस्तार से बात रखी।

यह जागरूकता कार्यक्रम डा. मुकुंद चतुर्वेदी नोडल आफिसर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, सीमा बानो नर्सिंग आफिसर मनकक्ष, काउंसलर पूनम सिंह एवं नीलम मिश्रा फैमिली काउंसलर की उपस्थिति में हुआ। बालिकाओं एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला उमंग क्लीनिक एवं मनकक्ष से सहायता एवं परामर्श लेने की सलाह दी गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us