SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » जिला अस्पताल में डाक्टर आए और सार्थक पर हाजिरी लगाकर निकल गए

जिला अस्पताल में डाक्टर आए और सार्थक पर हाजिरी लगाकर निकल गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-  शहडोलः जिला अस्पताल में समय पर डयूटी डाक्टरों के न आने से मरीजों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड रही है। इसके लिए उनको लंबा इंतजार डाक्टरों का करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर नईदुनिया ने गुरुवार नौ अप्रैल को प्रमुखता के साथ मरीजों की दिक्कतों को उजागर करते हुए खबर का प्रकाशन किया था जिसका असर देखा गया।

गुरुवार को डयूटी डाक्टर जिला अस्पताल समय पर पहुंचे, लेकिन सार्थक एप पर हाजिरी लगाकर निकल गए। इनमें से अधिकांश डाक्टर इसी तरह करते हैं और इनकी यह आदत बन चुकी है कि वह समय से ओपीडी में नहीं बैठना चाहते। मरीजों की यह भी शिकायत रहती है कि डाक्टर चेंबर में बैठकर अपने मोबाइल पर चेट करने में लगे रहते हैं और मरीजों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार तो मरीज अपनी बीमारी ठीक से बता ही नहीं पाता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us