श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कहीं कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं तो कहीं जलभराव और हादसों के कारण लोगों की जान जा रही है। गोहपारू के चोरमारा गांव में बारिश के कारण एक महिला का कच्चा मकान गिर गया। वहीं, ब्यौहारी क्षेत्र में चरखरी जलाशय में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।
इधर, ब्यौहारी तहसील के ग्राम सलैहा निवासी बिज्जू सिंह (पति शिवनारायण सिंह) की चरखरी जलाशय में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बिज्जू शनिवार सुबह करीब 8 बजे से लापता थीं। तलाश के दौरान पता चला कि उन्हें जलाशय की ओर जाते हुए देखा गया था।
सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। ब्यौहारी एसडीएम अर्चना मिश्रा ने एसडीआरएफ दल को भी बुलाया। पुलिस, ग्रामीणों और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। शाम करीब 3 बजे ग्रामीणों की मदद से बिज्जू का शव जलाशय से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।












