श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर जिले के कोतमा-केशवाही मार्ग स्थित भैयाजी किसान पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकना कर्मचारी को भारी पड़ गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ट्रक से डीजल भरवाने पहुंचे तीन युवकों ने पहले कर्मचारी से विवाद कर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। कुछ देर बाद दो युवक बाइक से वापस लौटे और कर्मचारी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
घटना 5-6 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। एक आयसर मिनी ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचा था। ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे। इसी दौरान एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट पीने लगा। सुरक्षा कारणों से पंप कर्मचारी राहुल शर्मा (निवासी पुरानी बस्ती, कोतमा) ने उसे सिगरेट पीने से मना किया।
अचानक हुए हमले से बचने के लिए राहुल भागा, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने जमीन पर गिरे कर्मचारी के साथ भी डंडे से मारपीट की। घटना के बाद राहुल ने डायल-112 को सूचना दी। गश्त पर मौजूद डायल-112 और कोतमा पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भाग रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।












