SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में गणेश प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

जबलपुर में गणेश प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। भानतलैया के सिंधी कैंप में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे एक मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान बब्बा उर्फ मनोज सोनकर (48) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है।

प्रतिमा तैयार करने के बाद निकले, तभी चलाई गोली

मनोज सोनकर कई वर्षों से गणेश उत्सव के सीजन में घर के पास मूर्तियां बनाने का काम करते थे। शुक्रवार रात भी वे पंडाल में गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे थे। प्रतिमा तैयार करने के बाद जैसे ही वे पंडाल से बाहर निकले, बाइक पर सवार 2 से 3 युवकों ने उन पर गोली चला दी। गोली मनोज के पेट में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मूर्तियां बना रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को तत्काल हनुमानताल थाने पहुंचाया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने मनोज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुभम मराठा से विवाद की बात सामने आई

एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि मनोज सोनकर का शुभम मराठा सहित कुछ अन्य लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार के सदस्य भी फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। वारदात में 3-4 अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटा रहे सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आयुष जाखड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। टीम प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात से जुड़े आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us