SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी, अक्टूबर में सागर और देवास में होगी भर्ती

अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी, अक्टूबर में सागर और देवास में होगी भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  महू : सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा उज्जैन एवं इंदौर संभाग के 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। भर्ती रैली का आयोजन अक्टूबर और नवंबर 2026 में सागर एवं देवास में किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सामान्य परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे।
इन स्थानों पर होगी भर्ती रैली
महू सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि क्लर्क एवं एसकेटी पद के लिए भर्ती रैली 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 3 बजे इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज, सागर में होगी। इसी स्थान पर 12 अक्टूबर को सुबह 3 बजे सिपाही फार्मा और सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के स्थायी पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।
 
वहीं 14 अक्टूबर को सुबह 5 बजे अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस की भर्ती रैली होगी। इसके 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अग्निवीर के जनरल ड्यूटी, टेक्निकल तथा ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास में आयोजित की जाएगी।
ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं रैली प्रवेश पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रैली प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश पत्र में दर्ज दिनांक, समय और भर्ती स्थल की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। निर्धारित दिन और समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
सेना भर्ती कार्यालय महू ने स्पष्ट किया है कि केवल मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ आनलाइन सामान्य परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही संबंधित भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। भर्ती से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, महू से 76488 15570 पर संपर्क कर सकते हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us