SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मुरैना में लगातार बारिश से खुले पगारा बांध के सभी गेट, 30 से अधिक गांवों में अलर्ट कई रपटे डूबे; क्वारी नदी उफान पर

मुरैना में लगातार बारिश से खुले पगारा बांध के सभी गेट, 30 से अधिक गांवों में अलर्ट कई रपटे डूबे; क्वारी नदी उफान पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोलनीलू राठौर :-  मुरैना के अलावा पड़ोसी जिले श्योपुर और शिवपुरी में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान परगई हैं। जिले का सबसे बड़ा बांधपगारा डैमआधी रात को झलक उठा। पगारा डैम का जलस्तर जैसे ही 522 फीट पर पहुंचा, इस डैम के सभी छह गेट एक-एक कर अपने आप खुलने लगे।

गौरतलब है, कि पगारा डैम के गेट पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं, जो जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होते ही स्वत: खुल जाते हैं, जलस्तर कम होते ही खुद बंद हो जाते हैं। रात 10 बजे से खुले सभी छह गेटों से शनिवार को भी पानी निकालता रहा।

क्वारी नदी का बढ़ा जलस्तर

इस कारण आसन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन ने पगारा डैम से निकल रहे पानी के कारण 30 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी करवा दिया है। दूसरी तरफ, क्वारी नदी का उफान लगातार बढ़ता जा रहा है। क्वारी के जलस्तर के कारण बागचीनी, पलपुरा और बिसंगपुर गांव की पुलिया व रपटे डूब गए हैं।

दर्जनों गांवों में आवागमन ठप

रपटों पर पांच से सात फीट तक पानी बह रहा है। इस कारण दो दर्जन से ज्यादा गांवों में आवागमन ठप है। लगातार बारिश के कारण कैलारस में जलभराव की समस्या हो गई। पुलिस थाने, तहसील, जनपद से लेकर कई सरकारी कार्यालयों के परिसरों में पानी भर गया है। लगातार बारिश के कारण कैलारस तहसील के छह गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us