SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम बैन:शहडोल में एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश; नियम तोड़ने पर जब्त होगा डीजे

रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम बैन:शहडोल में एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश; नियम तोड़ने पर जब्त होगा डीजे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल में तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोहागपुर एसडीएम अमृता गर्ग ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के साउंड सिस्टम बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियम का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी और मौके पर ही उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे।

ये निर्देश अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित एक बैठक में दिए गए। बैठक में एसडीएम अमृता गर्ग, उप पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी और क्षेत्र के सभी डीजे संचालक मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।

एसडीएम बोले- तेज साउंड से बुजुर्गों, मरीजों को परेशानी

एसडीएम ने बताया कि कई बार कार्यक्रमों में डीजे का बेस 120 डेसीबल से भी ऊपर पहुंच जाता है, जिससे बुजुर्गों, मरीजों, छात्रों और नवजात बच्चों को परेशानी होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर 120 डेसीबल से अधिक आवाज नहीं बजाई जाएगी और ध्वनि परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों और स्कूलों के आसपास डीजे बजाने पर सीधे कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कई डीजे संचालक ध्वनि सीमा का पालन नहीं करते, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसी शिकायतों पर अब तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित समय में कहीं भी डीजे या साउंड सिस्टम चलने की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर उपकरण जब्त करें और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करें।

प्रशासन ने साफ किया कि त्योहारों, जुलूसों में भी छूट नहीं

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर ध्वनि सीमा का दुरुपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई तय है। प्रशासन ने साफ किया कि त्योहारों, जुलूसों या शादियों जैसे किसी भी आयोजन में ध्वनि सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

डीजे संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने ग्राहकों को भी समय और ध्वनि सीमा की जानकारी दें, ताकि अनावश्यक विवाद और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us