SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नवविवाहिता का मर्डर, खलिहान में घास के पास मिला शव:शहडोल में पति के काम पर जाने के बाद सास-जेठ से हुआ था विवाद

नवविवाहिता का मर्डर, खलिहान में घास के पास मिला शव:शहडोल में पति के काम पर जाने के बाद सास-जेठ से हुआ था विवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के खाड़ा गांव में एक नवविवाहिता संगीता प्रजापति (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार, संगीता के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जैतपुर थाना क्षेत्र के चौकी दरशिला के खाडा गांव में 25 साल की एक नवविवाहिता महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार संगीता प्रजापति पति माखन प्रजापति (25) के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया। उसके बाद उसकी मौत हुई है। घटना के बाद महिला के शव को उसके घर से लगे खलिहान में छिपाने का प्रयास भी किया गया। परिजनों ने नवविवाहिता की तलाश शुरू की तो उसका शव खलिहान में घास के बीच मिल गया। घटना की पूरी जानकारी जैतपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

परिजनों ने बताया कि दर्शिला और जैतपुर पुलिस मौके पर समय से पहुंच गई थी, लेकिन एफएसएल की टीम 13 घंटे बाद शनिवार की सुबह घटना स्थल पहुंची। तब तक शव रात भर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। पति समेत अन्य परिजन लाश की तकवारी पुलिस के साथ करते रहे। शनिवार की सुबह महिला के शव को मौके से पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए जैतपुर अस्पताल भिजवाया है।

पुलिस के मुताबिक संगीता अपने घर थी। पति शुक्रवार सुबह अपने काम में चला गया। महिला के साथ सास और जेठ भी उसी घर में रहते थे। शुक्रवार की शाम संगीता का विवाद उसके जेठ के साथ हुआ था। मौके पर सास भी मौजूद थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि घटना हत्या में तब्दील हो गई। जैतपुर पुलिस इसी एंगल में परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस का दावा है कि कुछ घंटों में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि खाड़ा गांव में नवविवाहित महिला का शव मिला है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच में जुटी है। कुछ संदेही परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us