SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पीपरटोला में धूम-धाम से मनाया गया बाबा साहब की 134 वी जयन्ति

पीपरटोला में धूम-धाम से मनाया गया बाबा साहब की 134 वी जयन्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कछराटोला,पीपरटोला मे परमपूज्य,बोधिसत्व,भारतरत्न,बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जन्म उत्सव बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

निर्धारित समयानुसार शाम 4:30 बजे से बाबासाहेब का विशाल रैली कबीर तिराहा प्रकाश मोहल्ला पीपरटोला से चन्दन घाट तक निकाली गयी।तत्पश्चात संध्या कालीन सभा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के तस्वीर पर कैंडल जलाकर एवं माल्यार्पण कर शुरुआत की गयी।

इसके बाद उपस्थित जन समुदाय का पुष्प गुच्छ एवं तिलक चन्दन से स्वागत किया गया ।ग्राम पंचायत कछराटोला सरपंच श्री मति फूलवती बाई गोयल के अध्यक्षता मे,कार्यक्रम को गति दी गयी। सर्वप्रथम नन्हे – मुन्हे बच्चों के द्वारा नृत्य कर जनसमुदाय का स्वागत किया गया ।

इसके बाद आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री अजय कुमार वासपे के द्वारा,बाबा साहेब की संक्षिप्त जीवनी बताया गया। एवं युवा प्रवक्ता संदीप कुमार वासपे के द्वारा वीर रस के साथ बाबासाहेब के संघर्ष को बताया गया। साथ ही दिलीप कुमार वासपे के द्वारा शानदार जादुई करतब दिखाकर,बताया गया की यह कोई जादू नहीं है,विज्ञान है।

आप इस प्रकार के जादू -टोना,ठग एवं पंडा ओझा के चक्कर मे ना पड़ें। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलडोंगरी प्राचार्य श्री आर. पी.कन्नौजिया जी के द्वारा बाबा साहेब की जीवन संघर्ष,पाखंड और शिक्षा के महत्त्व के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे थाना करनपठार के थाना प्रभारी श्रीमान पी.सी.कोल जी के द्वारा जीवन मे शिक्षा का महत्त्व,सामाजिक सौहाद्र एवं किसी भी प्रकार के क्राइम से दूर रहने के बारे मे विस्तृप्त चर्चा की गयी। श्री आर.एम.बरियाम शिक्षक के द्वारा सामाजिक सुधार के बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी। एवं श्री मानिक सिंह धुर्वे के द्वारा भी अपना विचार रखा गया।

कार्यकर्म मे कछराटोला पंचायत सरपंच श्री मति फूलवती बाई गोयल,उपसरपंच रामसिंह मरावी,पंच श्री भुवनेश्वर दास गोयल,श्री शिवराम ब्योहार,थाना करनपठार पुलिस टीम,ग्राम के वरिष्ठ श्री जोहन सिंह, श्री अमरदास,श्री हेतराम बासवे,श्री रमेश प्रसाद बासवे,श्री केशव प्रसाद बासवे,श्री मथुरा प्रसाद बासवे,श्री श्याम लाल बासवे,श्री सम्हर प्रसाद बासवे,श्री कमला प्रसाद बासवे,श्री सुन्दर लाल ब्योहार।भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता श्री भूपेंद्र गोयल,श्री हेमंत बरियाम,श्री अशवंत बासवे,श्री बसंत कुमार बासवे,श्री निर्मल कुमार बासवे,श्री मार्तण्ड प्रसाद बासवे,श्री कमल प्रसाद बासवे,श्री अरुण गवले,श्री मोहित मार्को,श्री दीपक बासवे,श्री शेखलाल बासवे,श्री गलिराम बासवे,श्री रामप्रसाद ब्योहार,चेतन प्रकाश,मनोज कुमार,रामकिशोर,रामप्रकाश, नंदकुमार,सुगम ब्योहार,दशेलाल गवले,ऋषि कुमार,शिव कुमार,बिहारी लाल,साथ ही तीन सौ की संख्या मे महिलाएं,बच्चे,पुरुष उपस्थित रहकर रात्रि साढ़े दस बजे सभा को संपन्न किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us