SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » Ethiopia road accident: शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी ट्रक नदी में गिरी, 71 लोगों की मौत…

Ethiopia road accident: शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी ट्रक नदी में गिरी, 71 लोगों की मौत…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Ethiopia  . 31 Dec 2024 . Saniya Ansari

इथियोपिया के सिदामा क्षेत्र में यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार को उस समय हुई, जब ट्रक बोना से बेन्सा जा रहा था। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 71 लोगों की मौत हो गई।
Death toll in Ethiopia road accident rises to 71

अफ्रीकी देश इथियोपिया में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक ट्रक पुल से नीचे नदी में गिर गया। जिसमें 71 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 64 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई। ANI के मुताबिक, ट्रक में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्रक पुराना और जर्जर स्थिति में था। ट्रक पुल पार करते समय अपना संतुलन खो बैठा और नीचे नदी में जा गिरा। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने यह भी बताया कि पुल और आसपास की सड़कों की स्थिति बेहद ही खराब हैं। उन्होंने पहले भी प्रशासन से इस जगह की मरम्मत के लिए गुहार लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

देर से शुरू राहत एवं बचाव अभियान

इस दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य भी काफी देर से शुरू किया गया। जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया। घायलों को तुरंत सहायता नहीं मिल पाई जिससे मौत की संख्या और बढ़ गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा गया। शादी समारोह का जश्न देखते ही देखते मातम में बदल गया। इस हादसे ने इथियोपिया में सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और वहां के कंस्ट्रक्शन की खामियों को उजागर किया है। यह घटना ना केवल मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी त्रासदी बन चुकी है।

 

पिछले छह महीनों में 1,358 लोगों की सड़क हादसे में मौत

इथियोपिया सरकार ने इस साल 28 फरवरी को बताया था कि पिछले छह महीनों में इथियोपिया में यातायात दुर्घटनाओं में कम से कम 1,358 लोग मारे गए थे। इथियोपिया सरकार के संचार सेवा के राज्य मंत्री सेलामावित कासा ने संवाददाताओं से कहा कि घातक सड़क दुर्घटनाओं ने पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में गंभीर चिंता पैदा कर दी है। कासा ने कहा कि 8 जुलाई 2023 से शुरू हुए 2023-2024 इथियोपियाई वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने में मृतकों के अलावा 2,672 लोग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इससे देश को 1.9 अरब इथियोपियाई बिर (लगभग 3.3 करोड़ डॉलर) से अधिक का नुकसान हुआ था। कासा के अनुसार, देश में 60 प्रतिशत से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं के लिए ड्राइवर जिम्मेदार थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us