SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » कनाडा: जिस इलाके में रहते हैं भारतीय सिंगर्स, वहां किसने की 100 राउंड फायरिंग, पढ़ें पूरा मामला….

कनाडा: जिस इलाके में रहते हैं भारतीय सिंगर्स, वहां किसने की 100 राउंड फायरिंग, पढ़ें पूरा मामला….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Canada . 15 Nov 2024 . Saniya Ansari

कनाडा पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 16 हथियार बरामद किए हैं. जिनमें 2 राइफल भी हैं. पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही भारत की एजेंसियां भी इस फायरिंग की घटना पर नजर बनाए हुए है.

 

कनाडा के टोरंटो में एक रिकॉडिंग स्टूडियो के बाहर करीब 100 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. जिस जगह ये फायरिंग की गई है, उस इलाके में कई भारतीय सिंगर्स रहते हैं. इस फायरिंग की घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच पुलिस कर रही है. ये घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है. कनाडा पुलिस के मुताबिक चोरी की गाड़ी से तीन लोग आए थे. उन्होंने स्टूडियों के बाहर फायरिंग की. स्टूडियो में मौजूद लोगों ने भी फायरिंग की. दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई. इस दौरान सादी वर्दी में खड़े कई पुलिस वाले बाल-बाल बच गए.

 

कनाडा पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 16 हथियार बरामद किए हैं. जिनमें 2 राइफल भी हैं. पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है. भारत की एजेंसियां भी इस फायरिंग की घटना पर नजर बनाए हुए है. क्योंकि जिस जगह फायरिंग हुई उस इलाके में कई पंजाबी सिंगर के बंगले भी है और म्यूजिक स्टूडियो भी उनके बने हुए है.

 

 

हथियार लेकर किया डांस
इतना ही नहीं फायरिंग से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें कई लोग तेज म्यूजिक पर गाने बज रहे है और हथियार लेकर डांस कर रहे है. ये घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जिस पर कनाडा पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बयान भी दिया है. महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 100 राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी. ढिल्लों के घर के बाहर भी फायरिंग की गई थी. कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि एक शख्स घर के बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है. यह फायरिंग 1 सितंबर को देर रात हुई थी. कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर भी ताबड़तोड़ फायरिंग हो चुकी है.

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us