SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » मध्य प्रदेशः बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में इस वजह से हुई थी दस हाथियों की मौत….

मध्य प्रदेशः बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में इस वजह से हुई थी दस हाथियों की मौत….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 08 Nov 2024 . Saniya Ansari

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 10 हाथियों की मौत हो गई थी. इस घटना के लगभग एक सप्ताह बाद सरकार को तीन प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट मिली है.

20 Eliphant ideas | elephant love, animals wild, baby elephant

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हाथियों की मौत का कारण ज़्यादा मात्रा में फंगस लगी कोदो फसल को खाना है. इससे पहले हाथियों की मौत सभी के लिए एक पहेली बनी हुई थी.

गुरुवार को स्टेट फॉरेंसिक लैब, सागर से मृत हाथियों के विसरा नमूनों की विषाक्तता रिपोर्ट मिली. इसमें किसी और धातु या कीटनाशक के होने की बात सामने नहीं आई.

इसके अलावा, स्कूल ऑफ़ वाइल्ड लाइफ़ फ़ॉरेंसिक एंड हेल्थ ने भी अपनी रिपोर्ट दी है. इसमें हर्पीज़ वायरस की पुष्टि नहीं हुई है और हाथियों की मौत की वजह विषाक्तता बताई गई है.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us