Cricket . 17 Oct 2024 . Saniya Ansari
Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी थी। यह मुकाबला 9:30 बजे से शुरू होना था और टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया। अब दूसरे दिन यानी 17 अक्टूबर के दिन भी बेंगलुरु में टॉस का सिक्का उछला।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में हराया है, जिससे रोहित ब्रिगेड का कॉन्फिडेंस काफी हाई है, जबकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के हाथों टेस्ट में हार झेलनी पड़ी।
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में पूर्व कप्तान केन विलियमसन के बिना खेलने उतरेगी। केन विलियमसन इंजरी के चलते पहले टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।
बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड की टीम के बीच 12 साल बाद बेंगलुरु में टेस्ट मैच होना है। पिछली बार साल 2012 में दोनों टीमों के बीच यहां भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 5 विकेट से मैच जीता था।
IND vs NZ 1st Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड –टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।







