SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » IND vs SA Test: मैदान में कदम रखते ही Rishabh Pant ने रचा इतिहास, 93 सालों में ऐसा दूसरी बार

IND vs SA Test: मैदान में कदम रखते ही Rishabh Pant ने रचा इतिहास, 93 सालों में ऐसा दूसरी बार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      IND vs SA 2nd Test गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की ओर से टीम की कप्तानी Rishabh Pant कर रहे हैं। शुभमन गिल के गरदन में चोट आने के कारण उन्हें कप्तान बनाया गया है। उनके कप्तान के रूप में मैदान में उतरते ही कई रिकॉर्ड बन गए हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं, क्योंकि गर्दन में ऐंठन के कारण शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मैदान में कदम रखते ही ऋषभ पंत ने एक इतिहास रच दिया है।

इस टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर कदम रखते ही ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। गिल के बाहर होने के बाद पंत (Rishabh Pant Captain) को कप्तान बनाया गया है । इसके साथ ही वे भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। पंत ने अपना नाम वह लाला अमरनाथ, सी.के. नायडू, बिशन सिंह बेदी जैसे दिग्गज की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

तीसरे पायदान पर पहुंचा भारत

इससे भी खास बात यह है कि पंत के कैप्टेन बनने के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 सालों के इतिहास में 38 कप्तान हो गए हैं। इसके साथ ही भारत सबसे अधिक टेस्ट कप्तानों वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। भारत और वेस्ट इंडीज एक साथ इस पायदान पर हैं।

धोनी के बाद ऐसा करने वाले पंत दूसरे

93 सालों और 38 कप्तानों के लंबे इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब कोई विकेटकीपर बैटर टीम का कैप्टेन बना हो। इससे पहले केवल एम एस धोनी के पास यह खिताब था। उन्होंने साल 2008 में ने टेस्ट कप्तानी में डेब्यू किया था और वो भी साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ ही किया था। 17 साल बाद पंत भी विकेटकीपर बैटर बन गए हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही कप्तानी डेब्यू कर रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कप्तान रखने वाली टीमें
  • इंग्लैंड: 82 कप्तान (1877–2025)
  • ऑस्ट्रेलिया: 47 कप्तान (1877–2025)
  • वेस्टइंडीज: 38 कप्तान (1928–2025)
  • भारत: 38 कप्तान (1928–2025)
  • दक्षिण अफ्रीका: 42 कप्तान (1889–2025), 1970–1991 के प्रतिबंधकाल को छोड़कर
गुवाहाटी टेस्ट के लिए प्लेइंग 11

भारत- केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका- एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us