SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गांव में मिली जेठ और बहू की लाश, हत्या की आशंका… महू के करीब जामली का मामला

गांव में मिली जेठ और बहू की लाश, हत्या की आशंका… महू के करीब जामली का मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      महू के पास जामली गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों जेठ और बहू की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान ओमकार (80) और उनकी बहू सविता (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने

महू। महू तहसील में बड़गोंदा थाना इलाके के जामली गांव में जेठ और बहू की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उनके शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं, जिससे दोनों की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जामली गांव में देर रात जेठ ओमकार (80) और बहू सविता (65) की लाश मिली। बदगोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि दोनो कि मौत कैसे हुई हैं यह स्पष्ट नहीं हुआ हैं।

naidunia_image

शरीर पर मामूल चोट के निशान हैं। कोई गंभीर या जानलेवा घाव व निशान नहीं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम किया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी और परिवार व आस-पास के लोगों से जानकारी ले रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

naidunia_image

सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। पुलिस अलग-अलग एंगल पर इस मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

इधर… सरपंच पुत्र व आठ को सश्रम कारावास की सजा

महू न्यायालय ने 2021 में पानी को लेकर हुए विवाद के आरोपित हरसोला सरपंच पुत्र व अन्य आठ दोषियों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रति आरोपित सात हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार ग्राम हरसोला में 2021 में शासकीय ट्यूबवेल के पाइप से निकल रहे पानी को लेकर विवाद व मारपीट हुई थी।

जिसमें न्यायाधीश डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने निर्णय सुनाते हुए हरसोला सरपंच पुत्र हर्षित पुत्र विष्णु हारोड़, बद्रीलाल, रणजीत, रजत उर्फ गोलू, रणजीत उर्फ टून्नु, जितेंद्र उर्फ बंटी, पवन उर्फ पप्पू, राहुल, विवेक को सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता दिनेश आर्य व सहयोगी करतार सिंह सोढ़ी ने की।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us