SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » 10वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, शरीर दे रहा हैवानियत की गवाही; जंगल में पड़ी मिली लाश

10वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, शरीर दे रहा हैवानियत की गवाही; जंगल में पड़ी मिली लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10वीं के छात्र रेहान की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव इलायचीपुर के जंगल में मिला। पेट, पीठ व गर्दन पर गहरे घाव थे। परिजन खुद तलाशते हुए पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को 10वीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया। दिल्ली के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। उसका शव इलायचीपुर के जंगल में मिला है। शव पर कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे साफ हो रहा है कि बड़ी ही बेरहमी से मारा गया है।

मंगलवार रात परिजनों को छात्र जंगल में बेहोश अवस्था में मिला। उसके पेट, पीठ व गर्दन पर गहरे निशान थे। शरीर से काफी खून बह चुका था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में 50 शैय्या लोनी अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसको मृत घोषिक कर दिया गया।

यह है पूरा मामला
  • 17 साल का रेहान पुत्र समीन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह दिल्ली खजूरी की श्रीराम कॉलोनी में मां-बाप के साथ रहता था। अभी वह दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पिता की गाड़ियों की डेटिंग पेंटिंग की दुकान है।
  • परिजनों ने जानकारी दी कि रिहान सोमवार की सुबह घर से खाना खाकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा, तो काफी चिंता होने लगी। उसके सभी दोस्तों और परिचितों को फोन किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
  • उसके कुछ दोस्त लोनी रहते हैं, तो वहां भी गए। उसके बारे में पूछा, तो उन्होंने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया। उसकी तलाश करते-करते मंगलवार की रात इलायचीपुर के जंगल में पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। उसका काफी खून निकल चुका था।
  • 112 पर नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया। फिर उसको लेकर 50 शैय्या लोनी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us