SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » MP News: अब यहां भी देखे जा सकेंगे अफ्रीका के जिराफ और जेब्रा, अंतरराष्ट्रीय टेंडर की तैयारी शुरू

MP News: अब यहां भी देखे जा सकेंगे अफ्रीका के जिराफ और जेब्रा, अंतरराष्ट्रीय टेंडर की तैयारी शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही जैब्रा और जिराफ जैसे विदेशी जीव भी नजर आएंगे। ये जीव अफ्रिका के वनों से लाए जाएगें। इसे लेकर वन विहार प्रबंधन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय टेंडर निकाले की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना को लेकर मास्टर ले-ऑउट प्लान को अप्रूवल मिल गया है।

भोपालः प्रदेश के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही जेब्रा और जिराफ जैसे आकर्षक और दुर्लभ विदेशी प्राणी दिखाई देंगे। लंबे समय से ठंडी पड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना को एक बार फिर से गति दी जा रही है। वन विहार प्रशासन अब अफ्रीका से इन प्राणियों को लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

बता दें कि इस टेंडर के माध्यम से एक ऐसी विशेषज्ञ एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा जो अफ्रीका के किसी देश से जेब्रा और जिराफ लाने की प्रक्रिया को पूरा करेगी। वन विहार में बबूल की प्रजातियों की पत्तियां, फल और फूल के पेड़-पौधे भी हैं, इसलिए यह जिराफ-जेब्रा के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं, तत्कालीन वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने अफ्रीका से जिराफ-जेब्रा लाने की बात कह चुके हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मास्टर ले-ऑउट प्लान को अप्रूवल मिल गई है। जू-अथॉरिटी के निर्देशानुसार आगे की प्रोसेस की जा रही है।

इस तरह काम करेंगी एजेंसी

टेंडर में नियुक्त एजेंसी न केवल जानवरों के चयन और उन्हें लाने का काम करेगी, बल्कि समुद्री मार्ग से इन जानवरों को भारत लाने के लिए आवश्यक कार्गो शिपिंग की व्यवस्था भी करेगी। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें जानवरों की सुरक्षा, देखभाल और परिवहन से संबंधित सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

पर्यटक विदेशी वन्य प्राणी को करीब से देख सकेंगे

वर्तमान में, मध्य प्रदेश के किसी भी राष्ट्रीय उद्यान में जेब्रा और जिराफ नहीं हैं। यदि यह योजना सफल होती है, तो वन विहार ऐसा पार्क बन जाएगा जहां पर्यटक इन विदेशी जानवरों को करीब से देख सकेंगे। वन विहार प्रबंधन को उम्मीद है कि जेब्रा और जिराफ के आने से वन विहार की लोकप्रियता में वृद्धि होगी, जिससे देश-विदेश से अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

शेर-बाघ के साथ देख सकेंगे जिराफ-जेब्रा

बता दें कि वन विहार में शेर, बाघ, भालू, लोमड़ी, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा समेत अन्य जानवर हैं। जिनके दीदार के लिए बड़ी संख्या में रोजाना पर्यटक पहुंचते हैं। अगले कुछ महीनों में उन्हें जेब्रा और जिराफ के भी दीदार हो सकेंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us