SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » साइबर ठगों ने फर्जी बैंक खाते खोले:शहडोल में गूगल पे एजेंट बनकर ठगी की; दो आरोपी हिरासत में

साइबर ठगों ने फर्जी बैंक खाते खोले:शहडोल में गूगल पे एजेंट बनकर ठगी की; दो आरोपी हिरासत में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल में दो साइबर ठगों ने खुद को गूगल पे के एजेंट बताकर दुकानदारों के फर्जी बैंक खाते खोल दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ये मामला बुढ़ार के एक कॉफी शॉप का है। आरोपी आदित्य उर्फ संगम मिश्रा और ऋषि चौधरी पिछले 15 दिनों से कॉफी शॉप में आ रहे थे। दुकान के मालिक हिरेंद्र विश्वकर्मा और उनके मित्र अभिषेक पनिका का विश्वास जीत लिया।

दोनों ने खुद को गूगल पे का एजेंट बताया। दुकान में क्यूआर स्कैनर लगाने के बहाने आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ले ली। इसके बाद चार दिन तक दिखाई नहीं दिए। 15 अप्रैल को जब दोनों दुकान पर आए, तो उन्होंने कहा- खाते में पैसे आ गए हैं। जब हीरेंद्र ने कियोस्क जाकर जांच की तो पता चला कि एनएसडीएल बैंक में उनके नाम से ऑनलाइन खाता खोला गया है। अभिषेक के नाम पर भी बिना बताए खाता खोला गया था।
बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड है। पुलिस ने आदित्य और ऋषि को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना डिजिटल भुगतान के प्रति सतर्क रहने की याद दिलाती है। छोटी सी लापरवाही और अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठग लोगों को आसानी से शिकार बना लेते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us