SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस:शहडोल में काम को समय पर पूरा नहीं किया, कमिश्नर ने की कार्रवाई

6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस:शहडोल में काम को समय पर पूरा नहीं किया, कमिश्नर ने की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कमिश्नर ने संभाग के कलेक्टर्स के साथ बैठक में राजस्व मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कई अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही पाई गई। नोटिस पाने वालों में अनूपपुर के तहसीलदार, कोतमा वृत्त का नायब तहसीलदार और आमडाड का नायब तहसीलदार शामिल हैं। साथ ही पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार, जैतहरा और जैतपुर के नायब तहसीलदार भी इसमें शामिल हैं।

कमिश्नर गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को अपने काम समय पर और सही तरीके से पूरे करने होंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय अधिकारियों ने इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि कुछ अधिकारियों ने माहौल प्रभावित होने की चिंता जताई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us