SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में गए 12 भारतीय वापस नहीं लौटे, जानिए आखिर कैसे हुई मौत……

जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में गए 12 भारतीय वापस नहीं लौटे, जानिए आखिर कैसे हुई मौत……

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Georgia . 17  Dec 2024 . Saniya Ansari

जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले. मौत संभवतः जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुई है.

 

भारतीय मिशन ने क्या कहा?
भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘मिशन को अभी-अभी जॉर्जिया के गुदौरी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की जानकारी मिली है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. मिशन मारे गए भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हर संभव सहायता दी जाएगी.”

स्थानीय पुलिस ने जॉर्जिया की आपराध संहिता की धारा 116 के तहत जांच शुरू की है. यह धारा लापरवाही से मौत से जुड़ी है.पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, शयन कक्षों के पास एक बंद स्थान में विद्युत जनरेटर रखा गया था, जिसे संभवतः शुक्रवार रात को विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद चालू किया गया था. उसने बताया कि ‘मौत का सटीक कारण’ जानने के लिए फोरेंसिक जांच भी की जा रही है.

 

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण कैसे होती है मौत? 
कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) एक रंगहीन, गंधहीन, और स्वादहीन गैस है, जो अत्यधिक जहरीली होती है। यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक है क्योंकि यह रक्त में ऑक्सीजन परिवहन करने की प्रक्रिया को बाधित करती है. CO गैस फेफड़ों में साँस के माध्यम से प्रवेश करती है. CO हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के साथ बंध जाती है और कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन (Carboxyhemoglobin) बनाती है. इससे मस्तिष्क और हृदय जैसे ऑक्सीजन-निर्भर अंग सबसे पहले प्रभावित होते हैं.मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी से चक्कर आना, बेहोशी और लोगों की मौत होती है.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us