श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन दिखाई दिया।
सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया
जंगल के प्राकृतिक वातावरण में अचानक पैंगोलिन को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दुर्लभ वन्यजीव की मौजूदगी ने सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया।
चींटियों और दीमकों को खाता है
यह मुख्य रूप से चींटियों और दीमकों को खाकर अपना भोजन प्राप्त करता है। जंगल में इसकी मौजूदगी जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
करीब से देखने का अवसर मिलता है
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के साथ ही तेंदुआ, भालू, हाथी और कई दुर्लभ वन्यजीवों का भी प्राकृतिक रहवास है। यहां सफारी के दौरान पर्यटकों को अक्सर वन्यजीवों की अलग-अलग प्रजातियों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।
सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी
पैंगोलिन का नजर आना पर्यटकों के लिए विशेष अनुभव रहा। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार पैंगोलिन एक संरक्षित और संकटग्रस्त वन्यजीव है, इसलिए इसे परेशान करने या इसके नजदीक जाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।











