SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » श्रमिक परिवारों के 77 विद्यार्थियों को मिले छात्रवृत्ति के पौने तीन लाख

श्रमिक परिवारों के 77 विद्यार्थियों को मिले छात्रवृत्ति के पौने तीन लाख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल की शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शहडोल संभाग में श्रमिक परिवारों के 77 विद्यार्थियों को कुल 2 लाख 80 हजार 450 रुपये की सहायता दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली सूची में शामिल विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की गई। दूसरी सूची के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया भी जारी है।

संभाग के कल्याण निरीक्षक एवं प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों में मदद के उद्देश्य से छात्रवृत्ति तथा शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लक्ष्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी श्रमिक परिवार के बच्चे की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

योजना की पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार सहायता दी जाती है। पारदर्शिता के लिए राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। पहली सूची में 77 विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जबकि अन्य पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार सहायता देने की प्रक्रिया जारी है।

लाभ पाने वालों में ओरिएंट पेपर मिल, जिला शहडोल और वहां कार्यरत ठेका श्रमिकों के बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा कास्टिक सोडा यूनिट, ओरिएंट पेपर मिल, जिला अनूपपुर तथा मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल), चचाई के नियमित और ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिली है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us