श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। नौरोजाबाद में निर्माणधीन ओवर ब्रिज केपीपी कंपनी में कार्यरत एक युवक की मेमू ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गईं है।
बात करते हुए ट्रैक पार करना पड़ा महंगा
युवक का नाम सौरभ त्यागी पिता रामगोपाल त्यागी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम जौरा जिला मुरैना बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शी राघवेंद्र त्यागी के अनुसार युवक सौरभ त्यागी मोबाइल मे बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
मेमू ट्रेन से टकराने के कारण मौके पर ही मौत
इस दौरान वह अप लाइन मे आ रही मेमू ट्रेन से टकरा गया। मेमू ट्रेन से टकराने के कारण सौरभ त्यागी अप लाइन के पास में बने कंक्रीट स्लीपर के नीचे चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।
पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई
नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद कंपनी के लोगों ने मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी है।











