SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर के छुलहा में खड़े ट्रक से टकराई कार, आर्मी जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर

अनूपपुर के छुलहा में खड़े ट्रक से टकराई कार, आर्मी जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई

बोलेरो सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं।

बड़ा भाई लेने अनूपपुर रेलवे स्टेशन आया था

जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव निवासी एक युवक सेना में पदस्थ है। उसके ट्रेन से अनूपपुर पहुंचने पर बड़ा भाई गांव के तीन अन्य युवकों के साथ बोलेरो लेकर उसे लेने अनूपपुर रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन से जवान को लेकर सभी बोलेरो से धनगवां लौट रहे थे।

धनगवां निवासी तीनों की मौके पर मौत हो गई

रात करीब 2 से 3 बजे के बीच छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 65 जेड 7614 से बोलेरो क्रमांक एमपी 65 सी 1835 पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार मोहम्मद करीम पिता अजमत अंसारी, आर्मी जवान विनीत पिता जयकरण विश्वकर्मा (26) और दीनबंधु पिता जयकरण विश्वकर्मा (36), तीनों निवासी धनगवां, की मौके पर मौत हो गई।

एक घायल जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती

30 वर्षीय अभिषेक तिवारी पिता सुरेश तिवारी निवासी धनगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों एवं घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us