SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 26 साल से पेंशन के लिए भटक रही उमरिया की गुलाब बाई, पति लापता और सिस्टम मौन

26 साल से पेंशन के लिए भटक रही उमरिया की गुलाब बाई, पति लापता और सिस्टम मौन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी को पेंशन मिलना उसका अधिकार है, लेकिन उमरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त पटवारी की पेंशन का भुगतान करीब 26 साल बाद भी नहीं हो सका।

गुहार लगाने के बावजूद राहत नहीं

अब पति के लापता होने के बाद उनकी पत्नी गुलाबबाई मिश्रा अपने और परिवार के अधिकार के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली है।

रामकरण मिश्रा तहसीलदार बांधवगढ़ कार्यालय में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वे 31 दिसंबर 2000 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन के लिए संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा रीवा संभाग ने 12 जून 2001 को पीपीओ भी जारी कर दिया था। इसके बावजूद कोषालय में उपस्थिति और बैंक संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी पहली पेंशन का भुगतान नहीं हो सका।

उपादान राशि का भुगतान
  • इस बीच 5 जून 2026 को रामकरण मिश्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
  • पुलिस ने परिवार पेंशन और अन्य लंबित भुगतान के लिए प्रयास तेज किए।
  • 12 जून 2026 को कलेक्टर कार्यालय भू-संसाधन प्रबंधन ने पत्र जारी किया।
  • 7 जुलाई को तहसीलदार बांधवगढ़ ने जानकारी दी पेंंशन के संबंध जानकारी दी
  • कि रामकरण मिश्रा को 89 हजार 753 रुपये उपादान राशि का भुगतान चुके हैंं।
  • पेंशन अथवा परिवार पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।
भोपाल भेजे गए दस्तावेज

अब गुलाबबाई के दस्तावेज संचालक पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा भोपाल को भेजे गए हैं। इनमें पीपीओ, गुमशुदगी रिपोर्ट, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं।

परिवार पेंशन, शेष उपादान और सारांश

शिकरण की राशि जारी करने का अनुरोध किया गया है। विडंबना यह है कि 26 साल पहले स्वीकृत पेंशन का लाभ कर्मचारी को नहीं मिला और अब उनकी पत्नी अपने अधिकार के लिए भटक रही हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us