SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » साइकिलिस्ट नमन राजपूत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य

साइकिलिस्ट नमन राजपूत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले के युवा साइकिलिस्ट नमन राजपूत ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 70 किलोमीटर की रोड रेस लगभग 2 घंटे में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। रेस के दौरान हुए एक छोटे हादसे में उन्हें चोट लगी, लेकिन उन्होंने खेल भावना के साथ प्रदर्शन जारी रखा।

इस उपलब्धि के बाद नमन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 26 से 30 दिसम्बर तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे प्रदेश की ओर से खेलने को लेकर उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी सफलता से शहडोल के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। नमन का लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

नमन ने जनवरी 2024 में शहडोल से अयोध्या तक 470 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी पूरी की थी। वे 17 जनवरी 2024 की सुबह शहडोल से रवाना हुए और 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। यह दूरी उन्होंने तीन दिन में तय की थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us