SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रेलवे पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक सुविधा, घर के नजदीक ही जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

रेलवे पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक सुविधा, घर के नजदीक ही जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। रेलवे पेंशनभोगियों के लिए रेलवे बोर्ड 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 चलाया जा रहा है।

मंडल कार्यालय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे

बिलासपुर मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों और मंडल कार्यालय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में 3 से 25 नवंबर तक ये शिविर आयोजित होंगे।

नजदीकी स्टेशन पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करें

बिलासपुर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पेंशन अनुभाग में सभी कार्यालयीन दिवसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दूर कार्यालयों तक जाना नहीं पड़ेगा

रेल प्रशासन के अनुसार इस पहल से रेलवे पेंशनर और पारिवारिक पेंशनभोगी अपने नजदीकी स्टेशन पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें दूर कार्यालयों तक जाना नहीं पड़ेगा और पेंशन में रुकावट नहीं आएगी।

कहां-कब लगेंगे शिविर
  • 3 नवंबर – अनूपपुर स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 4 नवंबर – पेंड्रारोड स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 11 नवंबर – ब्रजराज नगर, सीएसएम आफिस
  • 12 नवंबर – रायगढ़ स्टेशन, कम्युनिटी हाल
  • 13 नवंबर – चांपा स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 18 नवंबर – करंजी स्टेशन, वेटिंग हाल
  • 19 नवंबर – कोरबा स्टेशन, एनईआई
  • 20 नवंबर – मनेंद्रगढ़ स्टेशन, सेक्शन पास कार्यालय
  • 23 नवंबर – उमरिया स्टेशन, सीएचआई कार्यालय
  • 25 नवंबर – शहडोल स्टेशन, सेक्शन पास कार्यालय
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us