SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर: खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत, शव जंगल में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर: खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत, शव जंगल में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां परिक्षेत्र में खेत में लगाए गए तार के फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत हो गई। वन विभाग ने शिकार और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है

अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां परिक्षेत्र अंतर्गत औढेरा बीट के जंगल से लगे शहडोल जिले के ग्राम काचोदर में खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। वन विभाग की टीम ने मामले में दो आरोपियों रामरतन (63) और रामबहोर (59), निवासी ग्राम काचोदर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

वन विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर औढेरा बीट के कक्ष क्रमांक-1 से तेंदुआ शावक का शव बरामद किया गया। शव से दुर्गंध आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों के घर और खेत की तलाशी ली गई। इस दौरान घर की बाड़ी से शिकार में इस्तेमाल किया गया तार का फंदा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने तेंदुआ शावक का शिकार करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की।
28 अक्टूबर को मृत तेंदुआ शावक के शव का पोस्टमार्टम कराकर नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद नियमानुसार शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले की न्यायिक विवेचना जारी है।

प्रकरण की जांच डीएफओ अनूपपुर डेविड बेंकटराव चनाप और एसडीओ राजेंद्रग्राम जसवंत सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अहिरगवां परिक्षेत्र अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us