SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अनूपपुर: गांजा तस्करी में शातिर आरोपियों का कारनामा, कार पर लगा रखा था दोपहिया वाहन का फर्जी नंबर

अनूपपुर: गांजा तस्करी में शातिर आरोपियों का कारनामा, कार पर लगा रखा था दोपहिया वाहन का फर्जी नंबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम में पुलिस ने अंचलपुर के पास एक लावारिस कार से 211 किलो 99 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 21.19 लाख रुपये है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और चेचिस-इंजन नंबर मिटाए गए थे। पुलिस फरार आरोपियों और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।

अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के लिए आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जबकि जांच में सामने आया कि वाहन पर दर्ज सीजी 16 सी ए 9735 नंबर छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल कर कार के चेचिस और इंजन नंबर भी मिटा दिए थे। राजेंद्रग्राम पुलिस अब वाहन के वास्तविक मालिक और फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

29 और 30 अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिलने पर राजेंद्रग्राम पुलिस ने ग्राम अंचलपुर के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 16 सीए 9735 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 211 किलो 99 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख 19 हजार 900 रुपये बताई गई है।

जांच के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह नंबर छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। वहीं, कार के चेचिस और इंजन नंबर को भी केमिकल के जरिए मिटाया गया था, जिससे वाहन की वास्तविक पहचान सामने न आ सके।

पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और पर्स जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस वाहन के वास्तविक पंजीयन, उसके मालिक और तस्करी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बडकरे ने बताया कि कार में जो मोबाइल प्राप्त हुआ है उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही वाहन की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us