SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल: जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी की हत्या का आरोप, चुनरी से गला घोंटने की बात सामने आई

शहडोल: जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी की हत्या का आरोप, चुनरी से गला घोंटने की बात सामने आई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में जादू-टोने के शक में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में मृतका की जेठानी मुन्नी बाई को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि मृतका उसके घर पर जादू-टोना करती है, जिससे उसकी बेटी की तबीयत खराब रहती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है। मृतका सुखरनिया सिंह गोंड़ अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान उनकी जेठानी मुन्नी बाई वहां पहुंची। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्नी बाई ने चुनरी से सुखरनिया का गला घोंट दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गईघटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दीपुलिस ने आरोपी मुन्नी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

बेटी की बीमारी को लेकर था जादू-टोने का शक

पुलिस के अनुसार, मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी। उसे संदेह था कि सुखरनिया उसके घर पर जादू-टोना करती हैं, जिसकी वजह से बेटी की तबीयत खराब रहती है। इसी शक को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जादू-टोने के शक में महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us