SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तेज रफ्तार दोपहिया की टक्कर से दो भाई घायल

तेज रफ्तार दोपहिया की टक्कर से दो भाई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कोतमाः नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 बस्ती में रहने वाले दो नाबालिग भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के सामने तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे एक दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर के कंधे, पीठ, सिर और होंठ में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं उसके साथ चल रहे 12 वर्षीय छोटे भाई को भी पीठ, अंगूठे और टखने में चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया गया।

घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दोपहिया वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा अज्ञात चालक और वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us