श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में संचालित हेलो किड्स स्कूल की दो शाखाओं को लेकर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता सुमित ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को लिखित आवेदन सौंपकर ग्राम पंचायत मालियागुडा और मगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक पांच, पुराने एलआईसी कार्यालय के पास संचालित हेलो किड्स स्कूल की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
यह लगाए आरोपः
शिकायतकर्ता सुमित का आरोप है कि दोनों स्थानों पर संचालित विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विद्यालयों में बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। साथ ही आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव बताया गया है। शिकायत सही पाई जाती है तो यह छोटे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।












