SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिजली बिल वसूली पर बवाल, 40 से अधिक घरों के काटे गए कनेक्शन; जेई पर अभद्रता का आरोप

बिजली बिल वसूली पर बवाल, 40 से अधिक घरों के काटे गए कनेक्शन; जेई पर अभद्रता का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झिंक बिजुरी गांव में बिजली विभाग की टीम और बिजली विभाग की टीम के बीच बिजली बिल की मांग को लेकर विवाद हो गया। कनेक्शन काटने का विरोध ग्रामीण पुलिस स्टेशन क्षेत्र में किया गया।
जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत गांव झींक बिजुरी में बिजली बिल की वसूली के दौरान शुक्रवार शाम विवाद की स्थिति बन गई। बिजली विभाग की टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के कुछ घरों पर बिजली बिल बकाया था। इसकी वसूली के लिए जैतपुर बिजली विभाग का अमला, जिसमें कनिष्ठ अभियंता (जेई) भी शामिल थे, गांव पहुंचा। उनके अनुसार विभाग की कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जबकि कुछ लोगों ने भुगतान नहीं किया।

गांव में नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद विभाग ने गांव के लगभग 40 से अधिक घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इससे गांव में नाराजगी फैल गई और लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान कहासुनी भी हुई।

मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई

अनिल श्रीवास्तव का आरोप है कि जब ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काटने का कारण पूछा और विरोध दर्ज कराया तो मौके पर मौजूद जेई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में झींक बिजुरी पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से शिकायत पुलिस को सौंपी है। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

झींक बिजुरी चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों, दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us