SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » रूस का बड़ा फैसला, अमेरिका और वेस्ट के दुश्मनों को हथियार देने के लिए तैयार

रूस का बड़ा फैसला, अमेरिका और वेस्ट के दुश्मनों को हथियार देने के लिए तैयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
रूस का अमेरिका और दूसरे वेस्ट देशों से तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते रूस ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली•Jun 08, 2024 / 02:22 pm• padma mishra

Vladimir Putin and Joe Biden

 

रूस (Russia) और अमेरिका (United States Of America) के बीच संबंध काफी खराब हो चुके हैं और यह बात जगजाहिर है। रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका ने शुरू से यूक्रेन का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने तो रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन को भरपूर सैन्य सहायता भी दी है और अभी भी दे रहा है। साथ ही युद्ध की वजह से अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। इस वजह से रूस और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। रूस ने तो अमेरिका को पहली बार अपना दुश्मन भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, दूसरे वेस्ट देशों से भी रूस का तनाव बढ़ गया है क्योंकि वो भी यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब अमेरिका और दूसरे वेस्ट देशों के बारे में रूस एक बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है।

अमेरिका और वेस्ट के दुश्मनों को हथियार देने के लिए तैयार है रूस

रूस अमेरिका समेत वेस्ट के दूसरे देशों के दुश्मनों को हथियार देने के लिए तैयार है। इनमें लॉन्ग रेंज हथियार होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में कहा, “हम सोच रहे हैं कि अगर किसी को ऐसा लगता है कि हमारे देश पर हमला करने और हमारे लिए समस्याएं पैदा करने के लिए युद्ध क्षेत्र में ऐसे हथियारों की सप्लाई करना सही है, तो हमें भी ऐसे हथियारों की सप्लाई करने का अधिकार है। जो देश रूस के खिलाफ ऐसा कर रहे हैं उनके दुश्मनों को ऐसे हथियार देने का हमें भी अधिकार है जिससे उनके खिलाफ भी ऐसा हो सकता है। हम इस बारे में ज़रूर सोचेंगे।”

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us