SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » शहडोल ने पाली को तीन विकेट से हराकर जीता खिताब

शहडोल ने पाली को तीन विकेट से हराकर जीता खिताब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन शहडोल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। फाइनल मुकाबले में कोयलांचल क्रिकेट क्लब पाली एवं शहडोल क्रिकेट अकादमी टीम आमने सामने रहीं। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयलांचल क्रिकेट क्लब ने पहली पारी में 129 रन बनाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी शहडोल की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 260 रन बनाए। शहडोल को पहली पारी में 133 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी खेलने उत्तरी कोयलांचल क्रिकेट क्लब पाली. की टीम में 195 रन बनाएं एवं शहडोल को 62 रनों का लक्ष्य दिया।

अच्छी गेंदबाजी करते हुए कोयलांचल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने शहडोल के साथ महत्वपूर्ण विकेट गिरा, पर यह मुकाबला शहडोल ने तीन विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार एमपीसीए के निर्देशानुसार विजेता टीम को 50000 का चेक एवं उपविजेता टीम को 30000 का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील खरे, सचिव अजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष धीरज दीक्षित, मेवा लाल पांडे, गोपाल रत्नम, प्रसन्न जैन, राजकुमार त्रिपाठी, अरुण उपाध्याय, पीएन सिंह, नीलेश निगम, केके श्रीवास्तव, साहिल खरे, कोच सोनू राबिंसन मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us