SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में शिव मंदिर के पास पुलिया पर फंदे से लटका मिला किशोर, ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं

उमरिया में शिव मंदिर के पास पुलिया पर फंदे से लटका मिला किशोर, ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कछरवार में बीती रात एक आदिवासी किशोर का शव शिव मंदिर के पास बनी पुलिया के समीप फंदे से लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लवकेश पिता सुरेश गोंड़ उम्र करीब 14 से 15 वर्ष के रूप में बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही

मंगलवार की सुबह पुलिया पर फंदे से लटका किशोर का शव देख घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही।

आधा किमी दूर घटनास्थल

मृतक ग्राम कछरवार के बैगा मोहल्ले का बताया जा रहा है,जो घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। महज 14-15 वर्ष की उम्र में किशोर की इस तरह मौत कई गंभीर सवाल छोड़ गई है। आखिर वह घर से दूर देर रात पुलिया तक कैसे पहुंचा?

ग्रामीणों के बीच भी कई तरह की चर्चाएं

किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और क्या वाकई यह आत्महत्या का मामला है? घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के बीच भी कई तरह की चर्चाएं हैं।

जांच से होगा खुलासा

अभी तक किसी साजिश या आपराधिक भूमिका के प्रमाण सामने नहीं आए हैं। लिहाजा घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं,जिससे किशोर की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us