SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट : सौविक का चयन

राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट : सौविक का चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर.19 बालक के लिए ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शहडोल के कक्षा 12वीं के छात्र सौविक सोनी का चयन मध्यप्रदेश दल में हुआ है। सौविक पुत्र सत्येंद्र कुमार सोनी का चयन गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में 23 से 24 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले सौविक चार से 10 नवंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर में आयोजित सात दिवसीय प्री. नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगे। इसके बाद 11 से 17 नवंबर तक नरसिंहपुर में ही आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उमेश कुमार धुर्वे ने सौविक सोनी को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान सहायक संचालक खेल रईस अहमद, अजय सिंह, रेखा सिंह, क्रिकेट कोच सोनू  राबिंसन, शिवानी नामदेव, युवराज सिंह  और हेमंत सिंह उपस्थित रहे।  

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us