SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: छात्र से पंखा झलवाती दिखीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रीवा में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: छात्र से पंखा झलवाती दिखीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:    रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पनासी से सामने आया एक वीडियो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूल की प्रधानाध्यापिका वर्षा मांझी परिसर में लीड लगाकर गानों में मग्न नजर आ रही हैं, जबकि पास ही एक छात्र खड़ा होकर उन्हें हाथ से पंखा झलता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो भीषण गर्मी के दौरान का है, जब स्कूल में पढ़ाई के बजाय इस तरह का व्यवहार सामने आया। छात्र से इस प्रकार व्यक्तिगत काम कराना न केवल अमानवीय है, बल्कि शिक्षा के अधिकार और बच्चों के सम्मान के खिलाफ भी माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है, न कि उनसे निजी सेवा लेने का। कई अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पहले भी अनुशासनहीनता की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी शिक्षक द्वारा छात्र से व्यक्तिगत कार्य कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस मामले ने विभागीय निगरानी और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच के संकेत दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रधानाध्यापिका पर निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us