SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मां की डांट से नाराज सातवीं की छात्रा ने रचा स्वयं के अपहरण का नाटक, पत्र में लिखा-15 लाख रुपए फिरौती की व्‍यवस्‍था कर लो

मां की डांट से नाराज सातवीं की छात्रा ने रचा स्वयं के अपहरण का नाटक, पत्र में लिखा-15 लाख रुपए फिरौती की व्‍यवस्‍था कर लो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    घर पर मां उसे मोबाइल फोन नहीं देती थी। फोन पर दोस्तों से बात करने से मना करती थी। लिपिस्टक लगाने नहीं देती थी। उसे डांटती थी। इससे गुस्सा होकर वह घर से चली गई थी। मां को डराने के लिए अपहरण का पत्र लिखा था। रुपये मिलने पर वह कुछ दिन अकेले रहना चाहती थी, जहां उसे मां न डांटा। यह पता लगने पर उसकी काउंसलिंग की।
 जबलपुर। जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र निवासी कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर अपने अपहरण का नाटक रचा। वह 28 जून को सुबह घर से किसी को कुछ बताए बगैर निकल गई। बालिका ने जाने से पहले घर पर एक पत्र छोड़ दिया। इसमें उसके अपहरण की बात लिखी थी। 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। 14 दिन के अंदर रुपये नहीं देने पर उसके सही सलामत नहीं रहने की धमकी थी। यह पत्र बच्ची के स्वजन को मिला तो वह घबरा गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुछ देर की छानबीन में बच्ची को ढूंढ निकाला। तब जाकर स्वजन ने राहत की सांस ली।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us