Delhi . 08 Nov 2024 . Saniya Ansari
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को व्हाट्सप्प चेट का हवाला देते हुए बलात्कार के एक मामले में आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया। अदालत ने कहा की व्हाट्सप्प चेट ने अभयोजक के आरोपी द्वारा जबरन योजन सम्भन्ध के बयां को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया।
![]()
दिल्ली की अदालत ने मामले में आरोपी को बरी करते हुए कहा, “व्हाट्सप्प चेट अभियोजक के आरोपी द्वारा जबरन योंन सम्बन्ध के बयान को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया।”
अदालत ने अपनी टिपण्णी में कहा की आरोपी और महिला के बीच व्हाट्सप्प चेट बहुत व्यक्तिगत और अंतर्गत थी। और “महिला द्वारा लगाए गए मौखिक आरोपों के बिलकुल अलग है। अदालत के अनुसार, घटना के तुरंत बाद महिला द्वारा भेजा गया सन्देश ‘कुछ मत सोचना’ था।
अदालत ने कहा, “जबरन यौन सम्बन्ध की घटना के तुरंत बाद इस तरह की व्हाट्सप्प चेट बेहद असंभव है और यह जबरन यौन सम्बन्ध के अभियोजन पक्ष के मामलो को पूरी तरह से ख़ारिज कर देती है। ”
‘सार्वजनिक स्थान पर कार के अंदर रेप असंभव’
महिला द्वारा आरोपी व्यक्ति पर लगाए गए आरोपों का ज़िक्र करते हुए अदालत ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर किसी को भी पता चले बिना कार के अंदर रेप करना असंभव लगता है। महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्किट के आसपास सड़क किनारे खड़ी एक कार में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।
अदालत ने आरोपी और महिला के सम्बन्ध में टिपण्णी की कि “चेट से पता चला है आरोपी और अभियोजक बहुत दोस्ताना रिश्ते में थे। उनके बीच अंतरग और व्यक्तिगत चेट थी। घटना के तुरंत बाद कि चेट पूरी तरह से यौन समभंद के आरोप के दावे को ख़ारिज करती है। आरोपी ने लड़की से पहले ही शादी करने से इंकार कर दिया था। यहाँ तक कि आरोपी का परिवार उसके लिए एक उपयुक्त रिश्ते खोज रहा था।
आरोपी को बरी करते हुए अदालत ने यह भी कहा कि महिला ने कथित घटना के लगभग पांच महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की।
अदालत ने महिला के इस बयां को भी ख़ारिज कर दिया, जिसमे महिला ने कहा था कि उसने कथित घटना के बारे में शिकायत नहीं की। क्योकि आरोपी द्वारा उसे शादी का झांसा देकर कथित घटना को दबाने के लिए समझा रहा था।
‘पढ़ी-लिखी और परिपक्व है महिला’
अदालत ने कहा, “वह बहुत पढ़ी-लिखी और परिपक्व महिला है और ये चौकाने वाला है कि उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के बजाय उससे शादी करने का फैसला किया। ”
आरोपी के खिलाफ आरोप है कि उसने अपनी कार में महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसे शादी का वादा करके मामले कि रिपोर्ट न करने के लिए मनाया







