श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया घुनघुटी वन परिक्षेत्र के मालाचुवा से चोरी हुई खैर की बेशकीमती लकड़ी बरामद करने में वन विभाग को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में दबिश देकर चोरी गई पूरी लकड़ी बरामद कर ली। हालांकि, इस मामले में संदेह के घेरे में आए दो आरोपी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
शहडोल के दो संदेही फरार
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो संदेही आरोपी टीम की पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। लकड़ी बरामद होने के बाद अब वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है। इसके लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।
लकड़ी बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी का अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में मिलना जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। वन विभाग ने चोरी गई लकड़ी बरामद कर ली है, लेकिन संदेहियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। टीम अब फरार आरोपियों तक पहुंचने और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।














