SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में दीवार खोदकर ज्वेलर्स शाॅप में घुसे चोर, 20 तोला सोना और तीन किलो चांदी ले गए

जबलपुर में दीवार खोदकर ज्वेलर्स शाॅप में घुसे चोर, 20 तोला सोना और तीन किलो चांदी ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   जबलपुर। कटंगी के गोटियां बाड़े में स्थित पूजा ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पीछे की मिट्टी की दीवार दो जगह से खोदकर भीतर घुसे और करीब 20 तोला सोने के जेवर तथा तीन किलो चांदी के आभूषण समेटकर ले गए।

स्थानीय लोगों ने दीवार खुदी देखी, तो सूचना दी

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने दीवार खुदी देखी, तो उन्हें सूचना दी। इसके बाद संचालक कटंगी पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक शहर से बाहर थे।

पुलिस के अनुसार पूजा ज्वेलर्स के संचालक किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। सोमवार रात चोरों ने दुकान के पीछे पहुंचकर वारदात की। उन्होंने दीवार को दो अलग-अलग जगहों से खोदा और भीतर प्रवेश कर गए।

सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए

दुकान में रखे सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर अपने साथ करीब 20 तोला सोना और तीन किलो चांदी के आभूषण ले गए।

व्यापारियों में दहशत और आक्रोश

स्थानीय लोगों की नजर दुकान की पीछे की खुदी हुई दीवार पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना संचालक को दी। दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us