SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एमपी: शराब के नशे में तालाब किनारे बैठा रहा युवक, ठंड से कांपते-कांपते मौत; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

एमपी: शराब के नशे में तालाब किनारे बैठा रहा युवक, ठंड से कांपते-कांपते मौत; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सूरज कोल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में रातभर तालाब किनारे बैठा रहा। सुबह ठंड से कांपता मिला, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई ।

गुरुवार को कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहडोल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। इस बीच सिंहपुर थाना क्षेत्र में ठंड लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में रातभर तालाब के किनारे बैठा रहा और ठंड से कांपता रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे इस हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर ले गए और आग जलाकर व गर्म कपड़े पहनाकर शरीर गर्म करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सूरज कोल पिता भइयालाल कोल (35), निवासी ग्राम अर्झला, थाना खैरहा, हाल निवासी एताझर के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज पिछले पांच वर्षों से अपने ससुराल एताझर में रह रहा था। वह घर से किसी काम के सिलसिले में शहडोल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

तड़के वह दूधि तालाब के पास बैठा ठंड से कांपता मिला। गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचानकर उसके ससुर को सूचना दी। इसके बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गर्म कपड़े लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग जलाकर उसे गर्म करने का प्रयास किया और फिर घर ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

शराबके नशे में रातभर तालाब किनारे बैठा रहा

सिंहपुर मेडिकल ऑफिसर ईश्वर प्रसाद लोधी ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। प्रथम दृष्टया शरीर पर ठंड का असर होने से मौत होने की आशंका है। युवक का पोस्टमार्टम किया गया है। मौत के विस्तृत कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

सिंहपुर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक के अधिक शराब पीने के कारण रातभर तालाब किनारे बैठे रहने की जानकारी मिली है। सुबह वह ठंड से कांपता हुआ मिला था। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us