SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने पार की हद, दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजीं आपत्तिजनक तस्वीरें

पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने पार की हद, दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजीं आपत्तिजनक तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   धार/मनावर। दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन पत्नी पर दबाव बनाने और उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए पति ने ऐसा रास्ता अपनाया कि पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस के अनुसार, आरोपित पति ने दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पत्नी और उसके परिजनों को अश्लील गालियां और आपत्तिजनक फोटो भेजना शुरू कर दिया।

लगातार मिल रहे इन संदेशों से महिला और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो रहा था। शिकायत के बाद मनावर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की और उसे रतलाम जिले के जावरा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना मनावर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे और उसके परिजनों को अश्लील संदेश तथा आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 814/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4), 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
साइबर सेल की मदद से खुला राज, पति ही निकला आरोपित

जांच के दौरान मनावर पुलिस ने साइबर सेल धार की सहायता से दोनों फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संचालन से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद इन आईडी को संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान अंकित पिता पवन कसेरा (30), निवासी विवेकानंद कॉलोनी, जावरा, जिला रतलाम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जावरा पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की।

विवेचना में सामने आया कि आरोपित पीड़िता का पति है। दोनों के बीच दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला न्यायालय मनावर में विचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते पत्नी पर दबाव बनाने और उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से आरोपित ने दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं। इनके माध्यम से वह पत्नी और उसके परिजनों को आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेज रहा था।

दो मोबाइल फोन जब्त, न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन्हीं मोबाइल फोन का उपयोग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और संचालित करने में किया गया था। आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक आमीर अंसारी, आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कमल सोलंकी तथा साइबर सेल धार के प्रधान आरक्षक सर्वेश, प्रधान आरक्षक मुकेश और आरक्षक प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर रामसिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us